श्री राजनाथ सिंह एवं श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा युवाओं के हरदिल अजीज श्री अनुराग ठाकुर के उपस्थिति में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए आज हम हजारों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
आजादी के 66 बर्ष बीत जाने के बाद भी सत्ता कि बागडोर प्रायः कांग्रेस के हाथ में ही रहा परन्तु देश में बेरोजगारी की स्थिति घटने के बजाय बढती ही चली गई। जनसँख्या बढती गई , बेरोजगारी बढती गई परन्तु सरकारी विभागों में नियुक्तियां तथा रोजगार सृजन थप रहा। केंद्र सरकार की सुप्रसिद्ध संस्था कपार्ट को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा , जिससे ग्रामीण विकास ठप पड़ गयी है। हमारी केंद्र की सरकार देश की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के बजाय केवल डपोरशंखी वादों एवं दावों की घोषणाओं में ही व्यस्त रही। अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए धर्म निरपेक्षता, साम्प्रदायिकता और आरक्षण जैसे मायावी शब्दों का सहारा लेकर देश के अवाम विशेषकर युवाओं को धोखा देने में पूरी यूपीए सरकार व्यस्त रही है।
देश को विकास के रास्ते पर ले जाने की आज परम आवश्यकता है। आज हमारे समक्ष बेरोजगारी , गरीबी , असमानता , मॅहगाई को ख़त्म करने की चुनौती है। जबकि इसके निराकरण हेतु हमारे तथाकथित काबिल अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह असफल साबित हुए हैं। आज देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था , अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध दांव पर है। एक और चीन हमारे बड़े भूभाग पर कब्ज़ा जमाए बैठा है . पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियां चरम पर है। पनडुब्बी की बैटरी की समयावधि ख़त्म हो जाने के बाद भी उसके परिचालन की मंजूरी मिल जाती है, हमारे सैनिकों के सर काट लिए जाते हैं , भोपाल गैस कांड के मुख्य अभियुक्त एंडरसन को विदेश जाने की इजाजत मिल जाती है और हमारी केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है।
आज भ्रष्टाचार बहुत बड़ी बाधा है , जिसका समूल नाश करना अति आवश्यक है इसके समूल नाश के लिए ही हमने हजारों की संख्या में युवा साथियों को जदयू के साथ जोड़ा । अन्ना आंदोलन की आड़ में केजरीवाल ने जनता की भावनाओं को भुनाने का कार्य किया और बाद में मुख्यमत्री पद से इस्तीफा देने का धोखा देकर भाग गया। अब हर कोई जानने लगा है कि केजरीवाल अब भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं दे रहे है। वे वास्तविक मुद्दों से भटक गए हैं। चुनाव से पहले ही कांग्रेस को सूपड़ा साफ होने का भय सताने लगा है। इसीलिए उसने केजरीवाल को अपने बी ग्रेड टीम का प्रभारी बनाकर भाजपा का खेल बिगाड़ने में जी जान से जुट गई है।
अभी हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय (11 अशोक रोड ,नई दिल्ली ) पर केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करके बल्क एसएमएस के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध प्रदर्शन एवं पथराव करवाने का कुत्सित प्रयास किया है , वह काफी निंदनीय है। केजरीवाल के परम सहयोगी आशुतोष और राजमोहन गांधी जी इस कुकृत्य के न केवल प्रत्यक्षदर्शी रहे बल्कि आप कार्यकर्ताओं को उकसाने का कार्य भी किया , जिसके प्रत्यक्षदर्शी गवाहअमेठीमें अतिसक्रिय हमारे मित्र सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल प्रसाद भी हैं जो उस दिन घायल दस भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक थे। केजरीवाल एक तरफ अण्णा हजारे और लाल बहादुर शास्त्री की तरह गांधी टोपी पहनते हैं तथा दूसरी ओर भुल्लर के लिए राष्ट्रपति से माफी की मांग करते हैं। उनके अन्य सहयोगी प्रशांत भूषण कश्मीर को भारत से अलग करने हेतु जनमत सर्वेक्षण करने जैसे बयान देते हैं। क्या ऐसे लोगों को गलती से भी सत्ता में आना चाहिए ? यह तमाम प्रश्न आज युवाओं के मनः मस्तिष्क में उमड़ रहा है।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान हेतु श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु युवा शक्तियों का समन्वय आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें विश्वास है कि हमारी पूरी टीम भाजपा युवा टीम के प्रणेता श्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में देश का भविष्य भाजपा को सौंपने के लिए जी- जान से जुट जायेगी।
………………………………
निखिल त्यागी
9540337127, 9311701760
Comments
Post a Comment